महेंद्र सिंह धोनी का फार्महाउस है बहुत ही सुंदर, इसकी एक झलक देख ही आप हो जाएंगे दीवाने
महेंद्र सिंह धोनी : महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची रहना ज्यादा पसंद करते है और वही पर उन्होंने एक आलीशान सा फार्महाउस भी बना रखा है जिसमे सारी सुविधाएँ उपलब्ध है। आज हम इसी फार्महाउस की पूरी तस्वीर देखेंगे ।

महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिटायर हुए तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अब भी उनकी ब्रांड वैल्यू पहले जैसी ही है। वर्तमान में, धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में केवल अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। तो धोनी साल के बाकी दिनों में क्या करते हैं?आइए जानते है ।

रांची मे रहना पसंद करते है
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची में ज्यादा समय बिताते हैं । उन्हें बाइक्स का बहुत शौक है और उनके पास बाइक का बहुत अच्छा कलेक्शन भी है । उन्होंने रांची के रिंग रोड पर 7 एकड़ का जमीन लिया है और उस जमीन पर एक फार्महाउस बनाया है जहां वह अपना ज्यादातर समय बिताते हैं। यह फार्महाउस बहुत ही आलीशान है ।

फार्महाउस मे क्या है खास
महेंद्र सिंह धोनी ने रांची के रिंग रोड के पास 7 एकड़ जमीन पर अपना फार्महाउस बनाया है, जहां वह अपना ज्यादातर समय बिताते हैं । फार्महाउस में जिम, स्विमिंग पूल और खेती के लिए जमीन और बेडरूम समेत कई सुविधाएं हैं। फार्महाउस को खुद धोनी ने डिजाइन किया था और करीब 3 साल में बनकर तैयार हुआ था। इस फार्महाउस में अक्सर कई भारतीय क्रिकेटर धोनी से मिलने आते हैं। बहुत बार एक साथ भी देखे जा चुके हैं।

धोनी के पास अपने फार्म पर एक विशेष प्रैक्टिस एरिया भी है जहां वह अक्सर अपने कौशल पर काम करते हैं। उनकी पत्नी साक्षी और उनके फैन्स द्वारा अक्सर इंस्टाग्राम पर फार्म हाउस की तस्वीरें पोस्ट की जाती हैं । वह अक्सर यहाँ प्रैक्टिस करते दिखते है , धोनी अपने बेटी और पत्नी के साथ यहाँ ज्यादातर टाइम बिताते है और उनके साथ इन्जॉय करते हुये अक्सर दिखते है ।
