
एमएस धोनी को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोग अच्छे से जानते है उनको किसी भी परिचय की जरूरत नहीं । धोनी की पत्नी साक्षी हमेशा उनके साथ नजर आती है और उनकी खूबसूरती को लोग देखते रह जाते है ।
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी एक विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर हैं जिनकी लोकप्रियता न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है। हालाँकि वह अब सक्रिय रूप से क्रिकेट नहीं खेल रहे है , लेकिन वह आईपीएल मे देखने को मिलेंगे। वही लोग उनकी उपस्थिति के कारण आईपीएल टूर्नामेंट के अगले संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वर्ष 2023 मे आईपीएल जल्द ही शुरू हो रहा है , धोनी का यह लास्ट आईपीएल होगा। धोनी ने कई साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और तबसे वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ बेहद सादा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। लोगों ने देखा है कि धोनी अपने खाली समय में अपनी पत्नी और बेटी के साथ बहुत समय बिताते हैं और वे उन्हें बहुत प्यार करते हैं।
धोनी की पत्नी है बेहद खूबसूरत
महेंद्र सिंह धोनी जब भी मैदान में क्रिकेट खेलने आते हैं तो उनकी खूबसूरत पत्नी साक्षी सिंह धोनी भी नजर आती हैं। साक्षी पहले एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थीं और धोनी की सच्ची कहानी महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म में दिखाई गई थी कि कैसे धोनी अपनी पहली गर्लफ्रेंड की मौत के बाद टूट गए थे। तभी उनकी जिंदगी में एक लड़की आती है साक्षी और आगे उन दोनों को प्यार हो जाता है और धोनी साक्षी के साथ विवाह के बंधन मे बंध जाते है । उनकी बायोपिक में साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी को बखूबी दिखाया गया था और जब उनकी शादी हुई तो सभी ने कहा कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। धोनी अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के अलावा अपनी बेटी जीवा को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।

धोनी की बेटी भी सुर्खियों मे रहती है
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं और इन दिनों लोग उनकी बेटी की वजह से उनकी काफी चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में लियोनेल मेसी ने धोनी की बेटी जीवा को जर्सी गिफ्ट की थी। इससे लोगों की काफी चर्चा हुई क्योंकि धोनी की बेटी हमेशा अपने पिता का साथ देने के लिए मैदान में उतरती है और उनकी मासूमियत लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। हम सभी महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी आईपीएल सीजन का इंतजार कर रहे हैं, जो इस साल होने जा रहा है। इसमें धोनी अपनी बेटी और पत्नी के साथ नजर आएंगे।
