12 किलो की आँखों वाला यह जीव है बहुत ही ज्यादा विचित्र
Colossal कहे जाने वाले इस समुद्री जीव की दुनिया में सबसे बड़ी आंखें हैं। एक वयस्क कोलोसल का वजन लगभग 600 पाउंड होता है।

वाइरल जानवर
प्रकृति ने दुनिया में कई तरह के जीव बनाए हैं, जिनमें कुछ ऐसे भी हैं जो बेहद अजीब और विचित्र हैं। इनमें से कुछ जीव हवा में उड़ते हुए, कुछ जमीन पर चलते हुए और कुछ समुद्र में पाए जाते हैं। महासागर एक बहुत बड़ी और अनजान चीजों से भरी हुई जगह है और वैज्ञानिकों ने इसके एक छोटे से हिस्से की ही खोज की है। समुद्र के जिन हिस्सों का पता लगाया गया है, वहां वैज्ञानिकों को Colossal नाम का एक जीव मिला है, जिसकी आंखें दुनिया की सबसे बड़ी आंखें हैं। एक वयस्क कोलोसल का वजन लगभग 600 पाउंड होता है और इसकी आंखें सॉकर बॉल जितनी बड़ी होती हैं। इस जीव को पहली बार 1875 में देखा गया था। इस विशाल जीव के हाथ ऑक्टोपस जैसे हैं। आपको जान के हैरानी होगी की इसकी आंखों का वजन करीब 12 किलो है।

कहा पाए जाते है ये विशाल जीव
एडल्ट कोलोसल स्क्वीड की बात करें तो इसकी लंबाई 12 से 14 फीट तक हो सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये दुनिया के कोने-कोने में पाए जाते हैं, लेकिन इन्हें ढूंढ पाना बहुत मुश्किल है। इस जीव की एक खास बात यह है कि इसमें रीढ़ की हड्डी नहीं होती है। एक जापानी अखबार के मुताबिक, पिछले साल जापान सागर के किनारे एक बहुत बड़ा स्क्वीड देखा गया था। इससे पहले साल 2020 में दक्षिण अफ्रीका में एक विशाल स्क्वीड देखा गया था। ये समुद्री जीव बहुत ही शर्मीले होते हैं।
धारा के विपरीत दिशा मे तैरने का रखते है हुनर
ये जीव इसलिए भी खास हैं क्योंकि ये धारा के विपरीत तैर सकते हैं। वे बहुत तेज तैराक भी होते हैं यह जीव बहुत आनोखा है जिसने देखना ही बहुत बड़ी बात है। 2006 में पहली बार उन्हें फिल्माया गया था ।