94 लाख मे बिकी ये फटी पुरानी गंदी सी जीन्स , जाने इस जीन्स की क्या है ख़ासियत

Jeans Sold For 94 Lakh Rupees:
कुछ दिनों पहले जमीन में दबी एक जोड़ी जींस को लेकर काफी चर्चा हुई थी। दावा किया गया कि ये सबसे पुरानी जींस हैं। लेकिन अब जींस की एक और जोड़ी सामने आई है और इसे काफी ऊंची कीमत में खरीदा गया है।
जहाज के मलबे से मिली
ये जींस अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक जहाज के मलबे में मिली थी। अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज लैंडफिल में पाया गया था। 1857 में डूबे एक जहाज के मलबे में कुछ पुरानी जीन्स मिली थीं। उन्हें साफ करके एक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था।
तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
इसके बाद जीन्स को नीलामी के लिए रखा गया। अमेरिका में हुई एक नीलामी में किसी ने इस जींस को 'दुनिया की सबसे पुरानी जींस' बताकर 1.14 लाख डॉलर यानी करीब 94 लाख रुपए में खरीदा। इसके बाद पांच बटन वाली सफेद रंग की जींस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं और जल्द ही दुनिया भर के लोग इनमें दिलचस्पी लेने लगे।
किस कंपनी ने बनाया है?
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यह जींस 12 सितंबर, 1857 से पहले बनाई गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दिन तूफान में डूबे एक जहाज के मलबे में पैंट मिली थी। जहाज पनामा के रास्ते सैन फ्रांसिस्को से न्यूयॉर्क जा रहा था। इस समय से पहले जींस के अस्तित्व में होने का कोई प्रमाण नहीं है। लेकिन हमें नहीं पता कि इन्हें किस कंपनी ने बनाया है, इसलिए इसकी पुष्टि नहीं हुई है।